February 13, 2026

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सुकन्या रक्षा अभियान 30 सितम्बर तक

1 min read
Spread the love

सतना – मध्यप्रदेश डाक विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलने हेतु 30 सितम्बर 2025 तक सुकन्या रक्षा अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सुकन्या समृद्धि योजना के वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ समाज में बालिकाओं के भविष्य के प्रति जागरूकता बढाना है।
अधीक्षक डाकघर प्रदीप कुमार खरे ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर इस अभियान की शुरूआत की जा रही है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक शाखा डाकघर में संबंधित क्षेत्र की योग्य बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता, बचत बैंक खाता, आवर्ती जमा (आरडी) एवं सावधि जमा (टीडी) खाता खोले जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान न केवल वित्तीय समावेशन को बढावा देगा बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करेगा। सभी नागरिकों से अपील की है कि निकटतम डाकघर में संपर्क कर इस योजना का लाभ उठायें और अपने क्षेत्र की बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य में अपना योगदान दें।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *