October 28, 2026

MGCGV के छात्र प्यार सिंह बडोले पीईबी की एसटी कैटेगरी के टॉपर

1 min read
Spread the love

चित्रकुट- महात्मा गॉंधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र रहे प्यार सिंह बडोले ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, मध्य प्रदेश,भोपाल द्वारा आयोजित उद्यानिकी विभाग की ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी (आरएचईओ) भर्ती परीक्षा 2024 में एसटी कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया हैं।
कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने श्री बडोले को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ज्ञातव्य हो कि श्री बडोले ने कृषि संकाय के अंतर्गत संचालित बीएससी (कृषि) पाठ्यक्रम वर्ष 2020-21 में पूर्ण किया था। पूर्व छात्र प्यार सिंह बडोले को मिली इस सफलता से ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस में भारी प्रसन्नता है। कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो डी पी राय सहित शिक्षकों ने खुशी जताई है।
बडोले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम मांडव के निवासी हैं। इनके पिता शांति लाल बडोरे किसान है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.