November 10, 2026

साइकिल से दफ्तर पहुंचे कलेक्टर

1 min read
Spread the love

सतना – कमिश्नर रीवा बीएस जामोद की पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत मंगलवार को पेट्रोल डीजल चलित वाहन के स्थान पर साइकिल के उपयोग करने के अपील के फलस्वरूप जिले के अधिकारियो ने साइकिल का उपयोग किया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया एवं तहसीलदार रघुराजनगर सौरभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी साइकिल से कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि संभागायुक्त का सप्ताह में एक दिन मंगलवार को साइकिल से कार्यालय आने-जाने की परिकल्पना पर्यावरण और स्वास्थ्य तथा फिटनेस के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए सभी को साइकिल चलानी चाहिए।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.