November 12, 2026

हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्रयोग शालाओं के संचालन की व्यवस्था दुरूस्त करें-कलेक्टर

1 min read
Spread the love

सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले के सभी हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विज्ञान विषय की प्रयोग शालाओं का संचालन सुव्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान के छात्र-छात्राओं को प्रयोगिक ज्ञान और अनुभव अत्यंत आवश्यक होता है। विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान लैब का संचालन नहीं पाये जाने पर प्राचार्य के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र के अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्तव, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी सहित सभी बीआरसी, बीईओ, बीएसी तथा जिला शिक्षा केन्द्र के उपयंत्री उपस्थित थे।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि बीईओ और बीआरसी स्कूलों के साथ-साथ छात्रावासों का भी निरीक्षण करें। स्कूल निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं के पास पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता तथा अभ्यास पुस्तिका में किये गये कार्य अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के परीक्षा परिणामों में जिले के उच्च और निम्न प्रतिशत परिणाम वाले 5-5 स्कूलों को चिन्हाकित कर परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करें। अच्छे परिणाम लाने वाले स्कूलों में और बेहतर परिणाम के लिए तथा न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत वाले विद्यालयों में रिजल्ट सुधार के प्रयास किये जाये। कलेक्टर ने जिले के 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में न्यूनतम परिणामों के कारणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक के 5-5 स्कूलों का वे स्वतः भ्रमण के दौरान निरीक्षण करेंगे। उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि जिले के औसत रिजल्ट के आधार पर अपने विद्यालय का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे कहीं बेहतर परिणाम लाने के प्रयास करें। निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन की व्यवस्था में कमी पाये जाने पर संकुल प्राचार्य की बजाय संबंधित बीईओ और बीआरसी के ऊपर कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर बताया गया कि सतना जिले के सभी स्कूलों में बीईओ के माध्यम से कुल मांग 493439 पुस्तकों की मांग के विरूद्ध शत-प्रतिशत छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई है। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में कक्षा 9 में साइकिल वितरण के लक्ष्य के अनुरूप 7336 छात्र-छात्राओं को मुफ्त साइकिल का वितरण किया गया। स्कूटी वितरण योजना के तहत वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के अनुरूप 184 छात्रों को शत-प्रतिशत स्कूटी का वितरण और 2721 प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप खरीदने की राशि खाते में जारी की गई। वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 के हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों का तुलनात्मक प्रस्तुतिकरण भी किया गया। बताया गया कि हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के 4307 छात्र-छात्रायें शामिल हुए। जिनका परिणाम वर्ष 2024-25 में 58.32 फीसदी रहा। जिसमें वर्ष 2023-24 के परिणाम 49.24 प्रतिशत से 9.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पाठ्य पुस्तकों का वितरण छात्रों की नोटबुक का निरीक्षण भी करें और कम उपस्थित वाले विद्यालयों में अभिभावकों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित भी करें।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.