October 28, 2026

महागठबंधन में नीति अस्पष्ट और नियत भ्रष्ट है : नरेंद्र मोदी

1 min read
Spread the love
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया ‘अजेय भारत, अटल भाजपा’ का नारा

नई दिल्ली : बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज समाप्त हो गई। बैठक के अंतिम दिन भाजपा के सभी विशिष्ट नतागण मौजूद दिखाई दिये। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण दिया। इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा की और कांग्रेस तथा विपक्ष के गठबंधन को पूरी तरह घेरा।

राजनाथ सिंह ने पेश किया प्रस्ताव

आज समापन समारोह से पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसके अनुसार 2022 तक देश से जातिवाद, संप्रदायवाद, आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म कर दिया जयेगा। भाजपा भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है। इससे पूर्व पार्टी की ओर से आर्थिक प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार किये। आज जीडीपी में बढ़ोतरी हो रही है।

भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अजेय भारत, अटल भाजपा’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। हम अटलजी के बताये मार्ग पर चल रह हैं। भाजपा की सरकार गुजरात में 31 साल से है। इसका कारण हमारी पार्टी में अंहकार नहीं है, हमने सत्ता को हमेशा जनता की भलाई के नजर से देखा है।

2019 में हमें चुनौती नहीं दिखती

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि हमारी पार्टी अपने काम के आधार पर विरोधियों को जवाब देगी। 2019 के चुनाव के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सामने कोई चुनौती दिखाई नहीं देती है। विपक्ष के पास न मुद्दा है, न कोई बात है। विपक्ष को हमसे काम के आधार पर सवाल पूछना चाहिए, हम जवाब देंगे। विपक्ष ने 48 साल शासन किया और हमारे 48 महीने हैं। 48 सालों में बताना चाहिए इन्होंने किसके लिए काम किया और किस नियत से काम किया। ये 48 साल शासन करने के बाद क्या हमारे 48 महीने के शासन की समीक्षा करेंगे।

महागठबंधन की नियत भ्रष्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप को पार्टी के अंदर भी स्वीकार नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस को कई लोग बोझ मानत हैं। वहीं महागठबंधन के संबंध में मोदी ने कहा, महागठबंधन के पास न तो नेता है और न ही नियत है। उनकी नीति अस्पष्ट है और नियत भ्रष्ट है। इसमें लोग एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते पर गले मिल रहे हैं। यह हमारी सफलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.