December 14, 2025

गेट लगाकर आश्रम ने रास्ता में किया कब्जा रहवासी हो रहे परेशान

चित्रकूट – आम रस्ता में गेट लगाकर कब्जा करने वाले आश्रम से लोग परेशान है। लगातार हो रही बारिश के बाद स्थानीय लोग अपने घरों में कैद है। आरोप है कि एक आश्रम में आम रास्ते में टीन का गेट लगाकर रास्ता को बंद कर दिया है। यह पूरा मामला नगर परिषद चित्रकूट के वार्ड नंबर 4 में संतोषी अखाड़ा के पीछे 35 घरों की बस्ती का है यहां पर लगभग डेढ़ सौ लोग रहते है। बस्ती में आने के लिए इलाहाबाद बैंक के बगल से एक रास्ता जाता है जिसे एक अखाड़ा के द्वारा कब्जा कर टीन का गेट लगवा दिया गया है। जिसके चलते बस्ती के लोग निकल नहीं पा रहे है। स्थनीय लोगों ने रास्ता खुलवाने के लिए प्रशासन से भी गुहार लगाई है लेकिन प्रशासन भी सोच विचार करने में लगा हुआ है।

वैकल्पिक रपटा भी टूट गया

यहां पर आठ साल पहले श्रीराम कुटी के सामने नगर परिषद चित्रकूट के द्वारा सरयु नदी के उपर एक रपटा का निर्माण कराया गया था। यह बैकल्पिक रास्ता था लेकिन नपा चित्रकूट के दुद्वारा नये पुल निर्माण के लिए रपटा को तोड़ दिया गया है जिससे बारिश में रपटा में चार फिट तक पानी आ गया। जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *