December 13, 2025

गूदर अखाड़े से निकली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

1 min read

चित्रकूट – नयागांव गूदर अखाड़े से भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ।”गाजे-बाजे, भक्ति गीतों के साथ जब गूदर अखाड़े से रथ निकला, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन करने उमड़े। यह यात्राअखाड़े के संतों और महंतों व मुख्य पुजारी ने यात्रा की अगुवाई की तो वहीं नन्हे राजा साहब ने दर्शन कर पूजा अर्चन किया, और जगह- जगह प्रसाद जल सेवा और पुष्पवर्षा की गई। महिलाओं ने आरती उतारी, बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया यह रथ यात्रा माँ मंदाकिनी घाट स्थित नवमठा घाट तक पहुंची और रथ पर भगवान के दिव्य स्वरूप ने सभी को भावविभोर कर दिया ऐसा लगता है जैसे खुद भगवान धरती पर आ गए हों। हर साल इस यात्रा का इंतजार रहता है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *