October 29, 2026

सुने घर में तला तोड़कर चोरों ने नगदी व जेवरात किया पार

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत मैथिली गली गोविंद दास आश्रम के बगल से शिव प्रसाद यादव के सुने घर में मध्य रात्रि में चोरों ने ताला तोड़कर नगदी रुपए एवं सोने चांदी के जेवरात व बर्तनों को पार कर दिया शिव प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम सभी निमंत्रण में गए हुए थे घर में कोई नहीं था तभी सूने घर में चोरों घर का ताला तोड़ कर अंदर रखी अलमारी एवं पेटी का भी ताला तोड़ दिया और उसमें रखे नगदी रुपए 40 से 45 हजार एवं सोने चांदी के जेवरात साथ ही बर्तनों को ले गए। घटना की सूचना थाने में दी गई।
आपको यह ज्ञात होगा कि चित्रकूट में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और यह घटना भी कोई नई नहीं है लेकिन आज तक पुलिस के द्वारा चोरों को पकड़ने में असमर्थ दिखाई दे रही है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.