July 12, 2025

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भगवान कामता नाथ के दर्शन कर राम राम का जाप किया

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर देर शाम चित्रकूट पहुंचे, उन्होंने यहां भगवान कामतानाथ के दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, और भगवान कामतानाथ के प्राचीन मुखारविंद के दर्शन करते मंदिर परिसर में बैठकर राम- राम का जाप किया।

चित्रकूट का धार्मिक महत्व सदियों से रहा है और भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। ऊर्जा मंत्री ने भी इसी आस्था के साथ यहां पहुंचकर प्रदेश के कल्याण की कामना की, माना जा रहा है कि ऊर्जा मंत्री का यह दौरा न केवल उनकी व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक है, बल्कि सरकार की प्रदेश की उन्नति और शांति के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, ऊर्जा मंत्री ने भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन करते हुए कहा कि आज मैंने भगवान कामतानाथ जी के चरणों में प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भगवान की कृपा हम सभी पर बनी रहे, और पूरा प्रदेश खुशहाल रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *