March 28, 2026

सदगुरु विद्याधाम चित्रकूट का बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान विद्याधाम उच्च माध्यमिक विद्यालय, जो परम पूज्य संत श्री रणछोड़दास जी महाराज के आशीर्वाद से जानकीकुंड चित्रकूट में सदगुरु शिक्षा समिति के तत्त्वावधान में संचालित हो रहा है | इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भोपाल की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणामों की घोषणा की गयी, छात्रों एवं शिक्षकों के चहरों पर प्रसन्नता की लहर दुआद गयी | इस वर्ष विद्यालय में कक्षा 10वीं में कुल 132 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 102 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 16 ने द्वितीय श्रेणी और 1 विद्यार्थी ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 90.15% रहा।
सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि यह रही कि अजीत सिंह, पुत्र राजेश सिंह, ने 97.40% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि सतना जिले में पहला स्थान हासिल कर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया। कक्षा 10वीं में अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में: अनमोल अनुरागी, पुत्र सुनील अनुरागी – द्वितीय स्थान (97%) पुष्कर यादव, पुत्र राम नरेश यादव – तृतीय स्थान (95%) तेजस्व गुप्ता पुत्र महेंद्र गुप्ता – चतुर्थ स्थान (94.40%) संजय विश्वकर्मा पुत्र जयकरण विश्वकर्मा एवं अमृता पांडेय पुत्री हेमंत कुमार – संयुक्त रूप से पंचम स्थान पर रहे |

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में कुल 104 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 74 प्रथम श्रेणी और 18 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल परिणाम 88.46% रहा। कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थी रहे मुस्कान, पुत्री राजेश कुमार – प्रथम स्थान (88.40%) सृष्टि मिश्रा, पुत्री अरुण मिश्रा – द्वितीय स्थान (85.40%) आस्था, पुत्री हरि कृष्ण शुक्ला – तृतीय स्थान (83.40%) शालिनी, पुत्री राम प्रकाश – चतुर्थ स्थान (81.60%) मयंक तिवारी, पुत्र गया प्रसाद तिवारी – पंचम स्थान (80.40%) पर रहे |

विद्यालय की इस अभूतपूर्व  उपलब्धि पर ट्रस्टी डॉ. बी.के. जैन, अध्यक्ष, शिक्षा समिति, ने सभी विद्यार्थियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य शंकर दयाल पाण्डेय सहित समस्त  शिक्षकों और अभिभावकों को उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। श्रीमती उषा जैन ने कहा कि, “यह परिणाम दिखाता है कि, हमारे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी शहरी विद्यालयों और विद्यार्थियों से कंधे से कंधा मिलाकर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यह सब पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद और हमारे विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का परिणाम है। मैं सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ।”विद्यालय परिवार और स्थानीय समाज में इस अद्भुत उपलब्धि पर हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यार्थियों की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed