November 1, 2026

10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में बिरसिंहपुर के छात्र ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में संयुक्त रूप से प्राप्त किया गया चौथा स्थान

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – मंगलवार की सुबह माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी गई। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बिरसिंहपुर कस्बा स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र शिवांश पांडेय पिता निरंजन पांडेय द्वारा प्रदेश की प्रवीण्य सूची में संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया गया है।जिसके बाद से छात्र के परिवार सहित विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

बिरसिंहपुर कस्बा स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्र शिवांश पांडेय द्वारा प्रदेश की प्रवीण्य सूची में संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त करने के बाद विद्यालय के प्राचार्य गिरीश पांडेय द्वारा खुशी जाहिर करते हुए कहा गया कि इस अवसर पर मैं अपने होनहार छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई देते हुए कहना चाहूंगा कि ये हमारे स्कूल के लिए गौरव की बात है।छात्र शिवांश पांडेय द्वारा प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत हमारे स्कूल से की गई थी।स्कूल के छात्र के प्रदेश की प्रवीण्य सूची में शामिल होने पर हम सभी हर्षित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।वहीं छात्र शिवांश पांडेय से प्रदेश की प्रवीण्य सूची में शामिल होने बाबत पूछे जाने पर छात्र ने कहा कि आज बहुत अच्छा लग रहा है।आगे क्या करने का इरादा है,यह पूछे जाने पर शिवांश पांडेय ने कहा वो जेईई मेन एग्जाम क्रॉस कर आईआईटी करना चाहते हैं।अपनी उपलब्धि को माता,पिता,परिजनों और शिक्षकों को समर्पित करते हुए शिवांश पांडेय ने कहा कि बचपन से ही उनके द्वारा सनराइज पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की गई है।विद्यालय में उनके साथ सभी के बहुत ही स्नेह पूर्ण संबंध हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.