November 11, 2026

तिरंगे में लिपटकर आया बेटा, गांव रो पड़ा – फौजी सौरभ यादव को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

1 min read
Spread the love

जौनपुर – सिकरारा थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में उस समय मातम पसर गया जब गांव के लाल, फौजी सौरभ यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ घर पहुंचा। रविवार को ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी। जैसे ही बटालियन के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे, लोगों की आंखें नम हो गईं।

गांव के लोग पहले ही खबर सुनते ही सड़कों पर उतर आए थे। सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लिए वीर सपूत का इंतज़ार कर रहे थे। पूरे गांव में ‘भारत माता की जय’ और ‘सौरव अमर रहे’ के नारों से गूंज उठी। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े।

सौरभ यादव को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम झलक पाने के लिए मानो पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा था। आंखों में आंसू, दिल में गर्व और माहौल में शोक था।

गांव ने आज अपना एक होनहार बेटा खो दिया, लेकिन उसकी शहादत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह सपा के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा लकी यादव डॉक्टर रागनी सोनकर स्वतंत्र देव यादव अध्यापक।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.