December 14, 2025

घर बुलाया, शराब पिलाई, खीर-पूड़ी खिलाई।इसके बाद पत्थर बांधकर कुएं में फेंका

1 min read

खराब नीयत का बदला लेने के लिए योजनाबद्ध तरीके से की गई थी अधेड़ की निर्मम हत्या

जैतवारा – सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के पासी गांव के एक कुएं में पत्थर बांधकर लाश फेंके जाने की गुत्थी को पुलिस द्वारा सुलझा लिया गया है। साथ ही वारदात को अंजाम देने के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद मृतक के शरीर पर पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया गया था। ताकि मामले का खुलासा न हो सके। हालांकि पुलिस द्वारा कडिय़ों को जोड़कर न केवल वारदात का खुलासा किया बल्कि हत्या की वजह भी सामने लाकर रख दी गई। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक सतना द्वारा पूरी टीम को दस हजार रुपए का नकद ईनाम भी दिया है।

गौर तलब है कि 2 अप्रैत को जैतवारा थाना क्षेत्र के ग्राम बौलिहा बीरन कोठर पासी रोड स्थित संतोष सिंह के कुआं में अज्ञात शव पाया गया था। शव की शिनाख्त रामकिशोर पटेल पिता बद्री प्रसाद पटेल उम्र 65 वर्ष निवासी हनुमान नगर नई बस्ती वार्ड क्रमांक 15 थाना कोलगवां के रुप में की गई थी। मृतक बीते 28 मार्च को घर से लापता हो गया था। और जब उसका शरीर कुएं से बाहर निकाला गया तब उसके साथ तीन पत्थर बंधे हुए थे। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा प्रकरण कायम किया गया था। और पुलिस द्वारा 28 मार्च को घर से निकलने के साथ अंतिम लोकेशन तक की जांच की। जिसके बाद पता चला कि वह कोटर गया था। वहां से बस में बैठकर वापस सतना आया। इसके बाद वह बिट्टी प्रजापति के घर पहुंचा। बताया जाता है कि बिट्टी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उसे अपने घर बुलाया था। जहां पर मृतक शराब के नशे में पहुंचा था।बावजूद इसके,उसे और शराब पिलाई गई। खाने के लिए खीर-पूड़ी दी गई। और जब वह नशे में बेहोश हो गया तब उसे बाइक से जैतवारा थाना क्षेत्र के पासी गांव कोठरा ले जाया गया जहां पर स्प्राइट में जहर मिलाकर पिलाने की कोशिश की गई। लेकिन असफल रहने पर मृतक का गला घोंटने के बाद उसके शरीर में पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया गया।पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी सतना विक्रम सिंह कुशवाहा द्वारा बताया गया कि रामकिशोर और आरोपी महिला बिट्टी प्रजापति के बीच पुरानी पहचान थी। महिला अपने बच्चों के साथ मृतक के मकान में किराए पर रहती थी। आरोपी महिला को मृतक के ऊपर शक था कि उसकी नीयत बेटी को लेकर सही नहीं थी। इसी कारण घर खाली कर दिया। हालांकि दूसरी जगह रहने पर भी वह कभी कभार घर आ जाता था। महिला इस बात से परेशान थी। लिहाजा उसने अपने कुछ परिचितों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *