November 9, 2026

शोधार्थी वीरेंद्र प्रसाद तिवारी को मिली डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदयविश्वविद्यालय के विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय में पंजीकृत शोधार्थी वीरेंद्र प्रसाद तिवारी पुत्र जनार्दन प्रसाद तिवारी को उनके द्वारा किए गए शोध कार्य के मूल्यांकन और प्रस्तुति के उपरांत उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई है। इनके शोध कार्य के निर्देशक प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, कुलगुरु राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिन्दवाड़ा एवं सहशोध निर्देशक डॉ. वन्दना पाठक एसोसिएट प्रोफेसर ग्रामोदय विश्वविद्यालय है। इनका शोध शीर्षक ” इन- विट्रो एन्ड इन- सिलिको एप्रोचस टू स्टडी दी एन्टी डायविटिक, एन्टी आक्सीडेंट एफेक्ट आफ सम सेलेक्टेड प्लांटस आफ सोलेनेसी फेमिली ” है।वीरेंद्र प्रसाद तिवारी ने शोध कार्य के निष्कर्ष प्रस्तुति पर रक्त में उच्च ग्लुकोज़ सन्चार को नियंत्रित करने के गुण की उपस्थिति रसभरी एवं मकोय के पौधों में बताया गया है। श्री तिवारी की इस उपलब्धि पर उनके शिक्षकों और शोधार्थी साथियों ने इन्हें बधाई दी है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.