October 29, 2026

4 मोबाइल यूनिट वाहनों को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

1 min read
Spread the love

सतना – जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले पीड़ित गरीबो की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 4 मोबाइल चिकित्सा वाहन शुरू किए गए है। रविवार को सांसद गणेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। निःशुल्क चलित अस्पताल के नाम से ये वाहन गांव गांव रूट चार्ट के हिसाब से जाएंगी। इन मोबाइल यूनिट वाहनों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की तरह पूरी सुविधाएं रहेंगी। डाक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ इन मोबाइल एम्बुलेंस में रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल आप के द्वार की तर्ज पर यह सेवा शुरू की गई है। सांसद ग्सनेश सिंह की पहल पर गेल इंडिया के सौजन्य से ये मोबाइल यूनिट वाहन जिले को मिले है। सीएमएचओ डॉक्टर एल के तिवारी ने बताया कि इन चलित अस्पतालों के लिए साप्ताहिक प्लान तैयार किया जा रहा है। ये चलित अस्पताल न सिर्फ पीड़ित ग्रामीण मरीजो का प्राथमिक उपचार करेंगे बल्कि उनकी मॉनिटरिंग भी समय समय पर करेंगे। सांसद गणेश सिंह ने बताया कि ये मोबाइल यूनिट जिले के ऐसे इलाको में अपनी सेवाएं देंगी जहां के लोगो को अस्पताल आने में दिक्कते होती है l

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.