October 29, 2026

ज़िला पंचायत सतना में महिला सदस्यों ने काली पट्टी लगाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए

1 min read
Spread the love

सतना – ज़िला पंचायत सतना में महिला सदस्यों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर और ज़िला पंचायत मुर्दाबाद के नारे लगाकर ज़ोरदार विरोध किया । महिला सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन छेत्र में विकास कार्यों के लिए एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई। ज़िला पंचायत वार्ड क्रमांक 19 सदस्य जानवी यादव, 26 सावित्री त्रिपाठी वार्ड , वार्ड 07 विमला कोल ,वार्ड क्रमांक 22 से एकता सिंह , वार्ड क्र 24 सें लक्ष्मी मवासी , वार्ड 13 से मंजूलता सिंह, पूजा वरुण गुर्जर, ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष अपने कमरे में बैठ कर एजेंडा बना लेते है सारा बजट सिर्फ़ 5 से 6 लोगो के बीच बाँटा जाता है ।
इसी बीच ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने विवादित बयान दिया कि जिसने मुझे वोट दिया है केवल मैं उन्हीं को बजट दूँगा ऐसा कहते ही महिला सदस्य भड़क गई उन्होंने कहा कि ज़िला पंचायत में शासकीय राशि का बंदरबाँट हो रहा है कमीशन दो और पैसा लो ज़िला पंचायत सी ओ ने भ्रष्टाचार से अपनी आँखें मूँद रखी है चाहे गुणवत्ता विहीन कार्य हो या मनरेगा की राशि का बंदरबाँट ज़िला पंचायत भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा गढ़ बन चुका है महिला सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से हम अपनी माँगो को लेकर विरोध कर रहे है पर अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेंग रही इसलिए मजबूरन आज हमे नारेबाज़ी करने पर मजबूर होना पड़ा l

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.