October 17, 2026

बिहार के कुछ जिलों में भारत बंद का दिख रहा असर

1 min read
Spread the love

एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के फैसले के विरूद्ध मोदी सरकार द्वारा कानून में संशोधन करने के खिलाफ सवर्णों की ओर से बुलाये गये भारत बंद का असर संपूर्ण बिहार में भी दिख रहा है। आज सुबह से ही बिहार के विभिन्न जिलों से बिहार बंद की खबरें लगातार आ रही है। आरा, नवादा, बक्सर, मुजफ्फरपुर और जहानाबाद में ट्रेन रोकने के साथ-साथ राजमार्ग को भी प्रभावित किया गया है। मुजफ्फरपुर में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव पर हमला भी किया गया है। पप्पु यादव मधुबनी में पदयात्रा के लिए जा रहे थे। जहानाबाद में भी पथराव की खबरें आ रही हैं। आरा में पुलिस और बंद समर्थकों के बीच मुठभेड़ भी हुआ है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के रूप में लाठीचार्ज किया। जहानाबाद में पथराव के दौरान ऐएसपी संजय सिंह घायल भी हो गए, उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार के पथराव और प्रदर्शन की छोटी-छोटी खबरें प्रदेश के अन्य जिलों से आ रही है।

बताते चलें कि सवर्णों में केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के फैसले के विरोध में आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। हालांकि भारत बंद का फैसला मध्यप्रदेश के सवर्ण समूहों के आवाहन के बाद बुलाया गया है, पर इसका असर पूरे देश के सवर्ण समाज पर दिखाई पड़ रहा है। साथ ही भारत बंद का फैसला दलितों द्वारा भारत बंद करने के बाद अब तक बिहार में तीन बार किया जा चुका है। लेकिन इस बंद पर सरकार की सीधी नजर है। क्योंकि तीन राज्यों में चुनाव निकट आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.