October 17, 2026

सरकारी अस्पताल में शराब पार्टी, पांच कर्मचारी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

पटना: पटना का बहुचर्चित अस्पताल लोक नायक जयप्रकाश नारायण जो हड्डी अस्पताल के नाम से भी जाना जाता है. राजवंशीनगर में स्थापित ठीक शास्त्रीनगर थाने के पीछे महफ़िले जाम सजा हुआ था. इस महफ़िल की सुचना मिलते है एसएसपी मनु महराज के निर्देश पर शास्त्रीनगर थाने के थानेदार निहार भूषण ने छापेमारी कर रंग में भंग दाल दिया. पांच अस्पतालकर्मी गिरफ्तार किये गए. अस्पताल का रेडियोग्राफर रंजीत कुमार, रात्रि गार्ड अजय कुमार, मेल वार्ड अटेंडेंट अजित, यमुना पासवान और शल्य कक्ष सहायक शंकर कुमार. इन सभी को थाना ले जाया गया जहा इन पर केस दर्ज किया गया.

राजवंशीनगर अस्पताल के निदेशक एच एन दिवाकर ने कहा की जो कर्मचारी शराब पार्टी में पकड़े गए है उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.