December 13, 2025

ग्राम दर्शन प्रकल्प मे राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदर्शनी की प्रशंसा

1 min read

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट विश्वविद्यालय में गत दिवस आयोजित दीक्षांत समारोह में आए प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह पटेल तथा दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन तथा कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने ग्राम दर्शन प्रकल्प में प्रदर्शनी , कठपुतली और लोक नृत्य को रुचि पूर्वक देखा और प्रशंसा की। आई.टी.ई.पी. पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित कठपुतली के नृत्य की सराहना करते हुए महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने आवाहन किया कि भारत की इस प्राचीन सांस्कृतिक विधा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षित किया जाय। इस मौके पर डॉ नीलमा सिंह परिहार ने कठपुतली निर्माण प्रक्रिया को बताया। महामहिम ने युगानुकुल समाज शिल्पी नाना जी देशमुख के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डा अभय कुमार वर्मा द्वारा संयोजित प्रदर्शनी में चित्रो को सराहा। ग्राम दर्शन प्रकल्प मे ग्राम्य आधारित विभिन्न मूर्ति शिल्प एवं वुड कार्विन्ग द्वारा प्राकृतिक बैठक व्यवस्था आकर्षण का केन्द्र रही। अतिथि गणों ने दादू राम के नेतृत्व में प्रस्तुत आदिवासी नृत्य की सराहना करते हुए इस विधा की जीवंत बनाएं रखने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा द्वारा परिकल्पित ग्राम दर्शन प्रकल्प में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वैशिस्ट्य को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। ललित कला, संगीत आदि विधाओ को इसमें शामिल किया गया था। दीक्षांत समारोह मंच से विमोचित की गई ग्रामोदय के शिक्षकों की पुस्तकों की प्रतिया ग्राम दर्शन प्रदर्शिनी में रखी गई थी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *