October 17, 2026

सीपीआई या राजद उम्मीदवार होंगे कन्हैया

1 min read
Spread the love

जेएनयू के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. हाल ही में कन्हैया कुमार और तेजस्वी यादव के मुलाक़ात के बाद राजनितिक गलियारें में चर्चा शुरू हो गयी. जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) अभी इस पर साफ-साफ कुछ भी बोलने से बच रही है. पार्टी नेताओं का कहना है की कन्हैया 2019 में बेगूसराय से चुनाव लड़ सकते हैं, मगर इसका फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही करेंगी.

ऐसा माना जा रहा है कि कन्हैया बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के सर्वसम्मत उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं. हो सकता है कि बेगूसराय सीट सीपीआई के लिए खाली करने पर राजद से संभावित सहमति बन चुकी हो. सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से इस संबंध में बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी थी.

सीपीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मध्य नवंबर में होने की संभावना है. उस बैठक के बाद ही साफ़ हो पायेगा कि महागठबंधन से बेगूसराय में लोकसभा उम्मीदवार कौन होगा.

आप को बताते चले कि कन्हैया कुमार बेगूसराय के मूल निवासी है. पिता एक किसान हैं, तो मां एक आंगनबाड़ी वर्कर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.