March 28, 2026

Vice chancellor ने मोहन नागर को जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा मोहन नागर को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर एक्स सोशल मीडिया हैंडल और दूरभाष के माध्यम से ग्रामोदय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कुलगुरु प्रो मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री मोहन नागर जी के अनुभवों और संबंधों का व्योहारिक लाभ जन अभियान परिषद की गतिविधियों को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मिलकर प्रदेश के सभी विकास खंडों और जिलों में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बी एस डब्लू और एम एस डब्लू पाठ्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन करते हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *