May 7, 2024

विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट, फिर हुई विदाई

1 min read
Spread the love

सतना – लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 सतना में मतदान के प्रति उत्साह की एक बेहतरीन तस्वीर सामने आई है। नागौद विधानसभा में उचेहरा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिथौराबाद अंतर्गत अतरवेदिया गांव में रोशनी कुशवाहा पिता कैदीलाल कुशवाहा की रात में बारात आई थी। मतदान की सुबह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई होने वाली थी। तब रोशनी ने परिजनों से कहा कि वो पहले वोट डालेगी, फिर ससुराल जायेगी। परिवार वालों ने बेटी की भावनाओं का सम्मान किया। दुल्हन के वेश में ही अपने पति नीरज कुशवाहा के साथ पिथौराबाद के पोलिंग बूथ क्रमांक 176 पर पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद बारात की धूमधाम से कंचनपुर कोठी के लिए विदाई हुई। सभी लोगों ने रोशनी की इस पहल की सराहना की है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.