March 20, 2025

खट्टर सरकार ने मंत्री मंडल समेत दिया इस्तीफा, सैनी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

1 min read
Spread the love

हरियाणा- सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्री परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भाजपा ने विधायक दल की मीटिंग की और नायब सिंह सैनी को नेता चुन लिया गया। अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और बिना जननायक जनता पार्टी(जेजेपी) से हाथ मिलाए सरकार का गठन होगा। 90 सीटों वाले हरियाणा में भाजपा के 41 विधायक हैं और 6 निर्दलियों का समर्थन भी उसे हासिल है। ऐसे में 47 विधायकों के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। आज शाम को 5 बजे ही नायब सैनी सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

जेजेपी के भी करीब 7 विधायक पाला बदलकर भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं। भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों से समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। नए मुख्यमंत्री बनाए गए नायब सिंह सैनी फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। अब उन्हें सांसदी से इस्तीफा देना होगा।

भारत विमर्श भोपाल मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *