March 28, 2026

2024 Election से पहले कॉंग्रेस के कई सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता

1 min read
Spread the love

भोपाल- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले एवं जसपाल अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक संजय पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल उपस्थित रहे।

भारत विमर्श भोपाल मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed