November 10, 2026

singar पंकज उधास का 72 की उम्र में निधन

1 min read
Spread the love

मुंबई – ‘ना कजरे की धार’, ‘चिट्ठी आई है…’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ जैसे न जाने कितने गानों को अपनी आवाज देने वाले सिंगर और पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास का निधन हो गया है। उनकी उम्र 72 साल थी। बेटी ने इस खबर की पुष्टि की है। बताया है कि वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी तबीयत काफी दिनों से खराब थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह कैंसर से जूझ रहे थे।
मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में इस इंडस्ट्री ने कई नायाब चेहरों को खोया है। और अब गजलों को फिल्मों में पॉप्युलर बनाने के लिए जाने जाने वाले पंकज उधास भी अब नहीं रहे। उनका यूं दुनिया को अचानक छोड़कर जाना, हर किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। फैन्स और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडियो पर एक पोस्ट के जरिए पिता की मौत की जानकारी दी है।

पंकज उधास की बेटी ने दी जानकारी
नयाब उधास ने लिखा, ‘भारी दिल के साथ आप सभी को ये दुखद समाद देना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास अब नहीं रहे। उन्होंने 26 फरवरी, 2024 को अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।’

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.