December 13, 2025

Kisanon पर पुलिस ने आंसू गैस के गोलों के साथ रबड़ की गोलियां चलाईं

1 min read

नई दिल्ली – MSP पर गारंटी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने बुधवार को दिल्ली कूच करने की कोशिश की। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव हुआ। कई जगहों पर प्रदर्शन उग्र भी हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग की ओर बढ़ने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों के साथ रबड़ की गोलियां चलाईं। शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने 20 से 25 किसानों को हिरासत में ले लिया। करीब 40 किसानों के घायल होने की खबर है। इस बीच खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई। फतेहाबाद जिले के टोहाना में किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। इधर दिल्ली में भी प्रदर्शन का असर देखा गया। राजधानी के कई रास्तों पर ट्रैफिक की भारी समस्या देखने को मिली। किसान।
अंबाला के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान दिल्ली की ओर बढ़ने की तैयारी में हैं। करीब 1400 किसान दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। उनके पास 800 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और दूसरी गाड़ियां हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस बल भी पूरी तरह तैयार है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव भी हुआ। पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात भी सामने आई है। खनौरी बॉर्डर पर बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास तनाव बढ़ गया। किसानों के आगे बढ़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के बम के साथ रबड़ की गोलियां चलाईं। इसके बाद किसान हाइवे छोड़कर आसपास के खेतों में जमा हो गए। शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने 20 से 25 किसानों को हिरासत में ले लिया। किसानों ने JCB से बॉर्डर पर लगे अवरोधक को हटाने की कोशिश की। करीब 40 किसानों के घायल होने की खबर है। बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। किसान आंदोलन का बुधवार को नौवां दिन है।

भारत विमर्श भोपाल मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *