May 5, 2024

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का चित्रकूट जिला अभ्यास वर्ग संपन्न

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का एक दिवसीय चित्रकूट जिला अभ्यास वर्ग आज मदर्स प्राइड स्कूल चकमाली में संपन्न हुआ। दो सत्रों में आयोजित इस अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कानपुर प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान सह प्रमुख डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने गतिविधि से संबंधित छः कार्य विभागो एवं तीन उपक्रमो से अंगीकृत जानकारी प्रदान की। डॉ शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण हेतु थ्री पी ( पर्सनल, प्रोफेशनल, पब्लिक ) और थ्री आर (रिड्यूज, रियूज, रिफ्यूज ) एवं पांच ज (जीव, जंगल, जमीन, जानवर, जन ) जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांत के माध्यम से पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पोलीथीन हटाओ का संदेश दिया।
प्रांत के प्रवासी अधिकारी एवं प्रांत सम्पर्क प्रमुख डॉ जय प्रकाश शुक्ल ने पानी उपक्रम पर अपने विचार रखते हुए चित्रकूट की पवित्र मंदाकिनी और पयसुनी नदी के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रांत पेड़ उपक्रम प्रमुख इंजी. भूपेंद्र मिश्र ने पेड़ के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए। अभ्यास वर्ग में सम्पन्न विचार गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांत एवं उनके उपयोग को सरलीकृत तरीके से अपना कर जन जागरण अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण परक दर्शन का अपनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर 22 जनवरी 2024 को अयोध्या मे हो रहे ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम हेतु पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्रक भी वितरित किए गए। ।
जिला संयोजक दीन दयाल मिश्र, सह संयोजक नीरज सिंह, शिक्षण संस्थान सह प्रमुख धीरेन्द्र वाजपेई, धार्मिक संस्थान प्रमुख सुनील शुक्ल, सह प्रमुख रजनीश मिश्र, नारी शक्ति कार्य विभाग से कु. सीता सोनी, स्वयं सेवी संस्थान प्रमुख अनुपम सिंह, पेड़ प्रमुख श्रीकांत, पानी उपक्रम प्रमुख इंजी. विवेक सिंह, सह प्रमुख लखन लाल सिंह, पोलीथीन उपक्रम प्रमुख मयंक सिंह, सह प्रमुख इंजी. नीरज कुमार, ज्ञान सिंह, विभिन्न टोली के सदस्य शहरोज फातिमा, संतोष देवी, लवकुश गौतम डॉ पवन कुमार तिवारी, विनय द्विवेदी, संध्या गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में जिला टोली के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक दीन दयाल मिश्र ने किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.