October 17, 2026
Spread the love

चित्रकूट – आगामी 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक मांगलिक अवसर पर तपोभूम चित्रकूट में भी बड़े महोत्सव की तैयारी चल रही है। महोत्सव समूचे तीर्थ क्षेत्र में गाजे-बाजे ,जयघोष एवं रामनाम संकीर्तन के साथ मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए कामदगिरि पीठम के अर्चन ने बताया कि ‘जय बजरंग सेना’ के तत्वावधान में 22 जनवरी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव यात्रा आयोजित होगी जिसमें विभिन्न प्रांतो से आकर बड़ी संख्या में जय बजरंग सेना के महिला एवं पुरुष सेनानी तथा रामभक्त शिरकत करेंगे।
महोत्सव यात्रा श्रीराम धनुष चौक कर्वी से आरंभ होकर बेड़ी पुलिया रामघाट, कामतानाथ मंदिर प्रमुख द्वारा, जानकी कुंड, स्फटिक शिला, अनसूयाधाम होते हुए गोदावरी तक पहुंचेगी।
श्री कामतानाथ मंदिर प्रमुख द्वारा के संत मदनगोपाल दास जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित हो रहे इस महोत्सव में संत विभूतियों समेत गणमान्य व सामान्यजन शामिल होंगे।
महोत्सव के संयोजक अर्चन ने विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया की बड़े ही धूमधाम से महोत्सव रचने के लिए रचना की जा रही है। जन-जन को शामिल करते हुए संगीतमय श्रीराम नाम संकीर्तन जयघोष, देवालयों पर पूजन आराधना, पुष्पवर्षा, शंख-घंटे घड़ियालों की गूंज, वादन, नृत्य, भव्य आतिशबाजी के साथ राम भक्तों का मुंह मीठा कराते हुए प्रभु श्रीराम दरबार की दिव्य झांकी निकाली जाएगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.