September 28, 2026

सदगुरू नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट क्षेत्रवासियों के लिए एक वरदान है-डी एम चित्रकूट

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट  द्वारा संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का आज जिलाधिकारी चित्रकूट अभिषेक आनंद ने भ्रमण कर नेत्र चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी चित्रकूट का सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवम्  डायरेक्टर डॉ.बी के जैन और ट्रस्टी डा इलेश जैन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । तत्पश्चात जिलाधिकारी चित्रकूट को सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के वाह्य रोगी विभाग, ऑपरेशन थियेटर, आई बैंक, ट्रेनिग, ट्रेनिंग  सेंटर, कांफ्रेंस हाल, नेत्र रोगी वार्ड, ट्रस्ट  के मॉडल सहित नेत्र चिकित्सालय  के विभिन्न विभागों का अवलोकन करवाया। साथ ही ट्रस्ट  द्वारा द्वारा संचालित और हाल ही में 27 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सब स्पेशलिटी जनरल अस्पताल जानकी कुण्ड का उद्घाटन किया गया जिसका अवलोकन भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी चित्रकूट ने चित्रकूट जैसे ग्रामीण अंचल में इतनी बड़ी नेत्र चिकित्सा की व्यवस्था देखकर खूब सराहा और कहा  कि ये चिकित्सालय दूर दराज से आने वाले नेत्र रोगियों के साथ साथ चित्रकूट क्षेत्र वासियों के लिए एक वरदान का स्वरूप है इसके होने से यहां के लोगो को बहुत आराम और सुविधा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाहर ईलाज के दौरान लोगो को बहुत सारी आने वाली परेशानियों से इस नेत्र चिकित्सालय के होने से  बचत भी है। इस दौरान आर बी  सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह सचान, राजेंद्र मिश्रा, सुबीस,मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित सदगुरू परिवार के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.