विवेकानंद नगर में मां दुर्गा देवी पंडाल बना आस्था का केन्द्र
1 min read
चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में शारदीय नवरात्रि नवदुर्गा उत्सव विवेकानंद नगर, अरोग्य धाम गेट चित्रकूट में बड़े धूमधाम से मनाया गया। विराजमान मां दुर्गा का पंडाल लोगों की आस्था का मुख्य केन्द्र बना है। नवदुर्गा उत्सव सेवा समिति विवेकानंद नगर चित्रकूट द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर 9 दिवसीय खेल, ललित कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
आयोजन समिति से जुड़े डा. जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि सम्पन्न विविधि प्रतियोगिताओं जलथल एवं माचिस दौड़ दोनों में प्रथम स्थान पर सिद्धार्थ शुक्ला, एवं द्वितीय स्थान पर पिहू द्विवेदी, वैलून कलेक्शन में प्रथम स्थान पर देव, गोपाल द्वितीय सत्यम, केला दौड़ में प्रथम सिद्धार्थ शुक्ला एवं संजय चक्रवर्ती द्वितीय रितिक एवं आर्यन, जलेबी दौड़ प्रथम- कान्हा, श्याम, प्रकाश एवं माही, अनुराग द्वितीय आर्यन एवं देव जबकि कुर्सी दौड़ में प्रथम खुशी पटेल, गोपाल, शिवम, हिमांशू कहार, विजय गौतम, तथा प्रशान्त द्वितीय स्थान पर नैतिक, नागेन्द्र रहे। डांस प्रतियोगिता में समूह नृत्य में पीहू, अर्चिता, एकल डांस में प्रथम कृषि त्रिपाठी, गंगा तिवारी एवं द्वितीय गार्गी तिवारी एवं अदिति सिंह जबकि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिमझिम त्रिपाठी एवं द्वितीय स्थान पर कृषी त्रिपाठी एवं राखी पाण्डेय रहे। विजेता कबड्डी छोटी टीम में कैप्टन अंशू त्रिपाठी एवं अन्य तथा उपविजेता टीम में कैप्टन कान्हा त्रिपाठी एवं अन्य, कबड्डी बड़ी टीम में कैप्टन कृष्णा एवं अन्य विजेता एवं उपविजेता ऋषभ एवं साथी रहे तो वहीं प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया। साथ ही गरवा नृत्यकर सभी ने अपने भाव मा दुर्गा के चरणों में अर्पित किया। समिति द्वारा कराये गये इस नौ दिवसीय प्रतियोगिताओं ने चित्रकूट परिक्षेत्र दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने समिति के बच्चों में कौशल, तर्कशक्ति वृद्धि एवं प्रतियोगी भावना के साथ नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाले इस अद्वितीय प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की। विजयादशमी के दिन कन्या भोजन एवं विशाल भण्डारें का आयोजन किया गया। समिति एवं कार्य में प्रमुख रूप से राजू त्रिपाठी, सिद्धान्त त्रिवेदी, विजय शिवहरे, गोपाल, नभजीत गुर्जर, प्रदीप अवस्थी, अर्जुन गर्ग, अंजन, कृष्णा का विशेष योगदान रहा।


जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश