December 13, 2025

आलिया भट्ट-अल्लू अर्जुन को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

मुंबई – नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक माना जाता है। इसके 69वें संस्करण में फिल्म जगत दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मी सितारों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री और रीजनल सिनेमा के कई कलाकर शिरकत किए। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में आलिया भट्ट और कृति सेनन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। जहां आलिया को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए अवॉर्ड मिला तो वहीं कृति सेनन को ‘मिमि’ के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट एक्टर के लिए अल्लू अर्जुन को पुरुस्कार मिला। उन्हें ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए यह सम्मान दिया गया। पुरुस्कार हासिल करने वाली फिल्मों में ‘आरआरआर’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उद्धम’ का जलवा देखने को मिला। इसके अलावा ‘कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए पुरस्कार मिला।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *