May 17, 2024

साइकिल यात्री राबिन सिंह का हुआ सार्वजनिक सम्मान

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित  राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता 2023 में सम्मिलित हुए कानपुर प्रांत के छात्रों , ई एन ओ , संस्थाओं तथा पर्यावरण विद़ो का सम्मान मंगलवार को चित्रकूट इन्टर कालेज के सभागार में  पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, कामदगिरि पीठम एवं  वेद प्रकाश शिव प्रताप शुक्ल स्मृति सेवा न्यास  के तत्वाधान में किया गया था।
राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता 2023 में उत्कृष्ट आने वाले कुल 48 छात्रों (कक्षा 1 से 5,6 से 8 ,9 से 12 एवं ग्रेजुएशन,पोस्ट ग्रेजुएट एवं शोध छात्रों ) सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्साह बढ़ाने वाले शिक्षक ई एन ओ (एनवायरमेंट नोडल ऑफिसर ) कुल 34 , वे संस्थाएं जो प्रतियोगिता में अपने छात्रों का प्रतिभाग कराया ऐसी कुल 20 संस्थाऔ   एवं 17 पर्यावरण विद् का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अपर जिला जज आर के शुक्ला रहे।उन्होंने अपने उद्बोधन में वैश्विक पर्यावरण संरक्षण की बात कही तथा आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित संरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सब पर है ,हम सबको करना पड़ेगा इस उद्गार को व्यक्त किया । मुख्य वक्ता के रूप में  राकेश जैन अखिल भारतीय सह संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि रहे उन्होंने पेड़ लगाओ ,पानी बचाओ,और पॉलिथीन हटाओ पर विशेष रूप से जोर दिया तथा जल, जमीन ,जंगल, जानवर और जन के साथ उदारता का व्यवहार करें पर बल दिया । विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आदर्श कुमार त्रिपाठी प्राचार्य ,डायट ,शिवरामपुर ने सभी से यह आवाहन किया कि हम सब की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित रखें । अध्यक्षता कर रहे मदन गोपाल दास, अधिकारी चित्रकूट गिरी प्रीठम ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित  रामचरितमानस में का उदाहरण देते हुए कहां  कि भगवान राम ,माता सीता एवं लक्ष्मण ने पर्यावरण के प्रति कितना सचेत रहे यह भी हमको ध्यान में रखने की आवश्यकता है यदि भगवान राम पर्यावरण के प्रति सचेत थे तो हम सब उनका अनुकरण क्यों नहीं कर सकते। कानपुर प्रांत के संयोजक एवं शिक्षण संस्थान के सह प्रमुख(केंद्रीय) डॉ उमेश जी ने कानपुर प्रांत के वृत को विस्तार से रखा तथा उन्होंने देशभर में हुई प्रतियोगिता जानकारी देते हुए बताया कि कुल एक सौ तीन देशों ने भाग लिया जिसमें (660155)छ:लाख साठ हजार  सात सौ पंद्रह विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया जिसमें(72042) बहत्तर हजार बयालीस संस्थाओं ने भाग लिया। जिसमें (109)एक सौ नौ संस्थाएं कानपुर प्रांत की थीं जिसमें कुल चौदह (14) प्रशासनिक जिले आते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्मिता सिंह प्रांत नारी शक्ति प्रमुख ने किया। प्रांत भर लगभग तीन सौ (300)से ज्यादा कार्यकर्ता एकत्रित हुए । स्थानीय स्तर पर पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, अशोक गुप्ता संस्थापक अशोक पब्लिक स्कूल, आलोक पांडे ,पंकज अग्रवाल, जगदीश गौतम,सानू गुप्ता एवं कई प्रधानाचार्य तथा प्रान्त ,एवं जिला चित्रकूट गतिविधि के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साइकिल यात्री राबिन सिंह का हुआ सार्वजनिक सम्मान

राविन सिंह 22 अक्टूबर 2022 को  तमिलनाडु से यात्रा पर निकले हैं। अब तक 21000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं।वर्तमान में राजस्थान प्रांत के नागौर जिले में  अपनी यात्रा पर है। चित्रकूट की धरती पर विशेष रूप से इनका  सम्मान हुआ । अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश में इनकी यात्रा का समापन है। रोबिन सिंह इटावा जिले के चकरनगर ब्लॉक के निवासी हैं राविन सिंह पर्यावरण संरक्षण जन-जन तक पहुंचे इस हेतु दृढ़ संकल्पित है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.