February 11, 2026

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का स्वच्छता पखवाड़ा प्रारंभ

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का चित्रकूट के तत्वावधान में पीएम मेमोरियल इंटर कालेज में स्वक्षता पखवाड़ा प्रारंभ किया गया इस अवसर पर स्वक्षता अभियान शुरू कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम को देश के जाने माने पर्यावरण विशेषज्ञ, संत महात्मा, प्रोफेसर, डॉक्टर और शिक्षाविद आदि ने संबोधित किया।
मुख्य अतिथि राकेश जैन ,अखिल भारतीय सह संयोजक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि रहे।संत मदन गोपाल दास महाराज अधिकारी कामतानाथ प्रमुख द्वार ने अध्यक्षता की।डॉ उमेश कुमार शुक्ला, प्राध्यापक, ग्रामोदय विश्वविद्यालय और प्रांत संयोजक कानपुर प्रांत एवं अखिल भारतीय सह प्रमुख शिक्षण संस्थान , प्रो आई. पी त्रिपाठी अधिष्ठाता, विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय ग्रामोदय विश्वविद्यालय और सभाजीत पटेल प्रधानाचार्य, पी एम. मेमोरियल इन्टर कॉलेज – खोही चित्रकूट विशिष्ट अतिथि रहे।
इस दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता राकेश जैन ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पेड़ और पानी बचाने तथा पॉलिथीन हटाने के लिए प्रेरक व्याख्यान दिए। उन्होने देश भर में चल रहे पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। अन्य उपस्थित विद्वानों ने पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम संचालन दीनदयाल मिश्र ने किया।इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव, सह जिला संयोजक, नीरज सिंह जिला शिक्षण संस्थान प्रमुख, विद्यालय के आचार्य कमलेश, हेमराज, विनोद, शिक्षक गण तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *