November 10, 2026

दिल्ली में 10 सितंबर तक के लिए लगी पाबंदियां

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली – जी-20 शिखर सम्मेलन की पहली बैठक आज शनिवार (09 सितंबर) को होने जा रही है. कई देशों के नेता और प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच चुके हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत दुनिया भर के कई नेताओं ने बीते दिन देश की राजधानी में शिरकत की है. इन लोगों के दिल्ली आने के बाद सुरक्षा को लेकर कुछ कदम उठाए गए हैं, जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि दिल्ली पुलिस ने हर मुमकिन प्रयास किए हैं, ताकि दिल्ली के लोगों को कोई दिक्कत न हो, लेकिन फिर भी कुछ पाबंदियां हैं, जो आपको जान लेनी चाहिए।

मेट्रो पर कितनी पाबंदी?

सुप्रीम कोर्ट स्टेशन के अलावा सारे मेट्रो स्टेशन सामान्य तरीके से चलेंगे, लेकिन कई स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट के कुछ गेट बंद रहेंगे. जिनमें आईजीआई एयरपोर्ट ,धौला कुंआ, साउथ कैंपस, खान मार्केट, जनपथ, कैलाश कॉलोनी, मूलचंद, सुप्रीम कोर्ट (पूरी तरह से बंद), बाराखंभा रोड, आश्रम, आईआईटी, हौजखास, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, आईटीओ, चांदनी चौक इत्यादि शामिल हैं. वहीं सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग 8 सितंबर को सुबह 4 बजे से 11 सितंबर की दोपहर तक बंद रहेगी।

किन इलाकों में जाने पर रोक?

न्यू दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (NDMC) एरिया में सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी-गैर सरकारी दफ्तर, दुकाने बंद रहेंगी. पूरी दिल्ली में डाक और चिकित्सा सेवाओं जैसी आवश्यक सेवाओं और पैथोलॉजिकल लैब को सैंपल कलेक्शन की अनुमति होगी. मेडिकल सुविधाओं पर कोई पाबंदी नहीं है. पुलिस के मुताबिक, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के इलाके में जाने की मनाही है,
इन इलाकों में पुलिस ने लोगों से पैदल चलने, साइकिल चलाने या पिकनिक मनाने के लिए इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर न जाने का आग्रह किया है. नई दिल्ली जिले में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है, लेकिन इस इलाके में रहने वाले एम्बुलेंस, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को उचित पहचान पत्र के साथ यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।
ट्रैफिक रूट क्या होगा?

दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि शिखर सम्मेलन के समापन तक जितना हो सके मेट्रो का इस्तेमाल करें. दिल्ली पुलिस ने इलाके को तीन भागों में बांट दिया है, नियंत्रित जोन, नियंत्रित जोन II और विनियमित जोन,

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग) के अंदर के पूरे इलाके को विनियमित जोन बनाया गया है. इसका मतलब है कि केवल वहां के निवासियों, अधिकृत वाहनों, आपातकालीन वाहनों और हवाई अड्डे, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों की यात्रा करने वालों को ही अनुमति दी जाएगी।
रविवार दोपहर 2 बजे तक लगभग 16 सड़कों को नियंत्रित क्षेत्र II के रूप में माना जाएगा. इनमें डब्ल्यू-प्वाइंट, ए-प्वाइंट, डीडीयू मार्ग, विकास मार्ग (नोएडा लिंक रोड-पुस्ता रोड तक), बहादुर शाह जफर मार्ग और दिल्ली गेट शामिल हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “आवश्यक सेवाओं को छोड़कर मालवाहक वाहनों (एचजीवी/एमजीवी/एलजीवी) का प्रवेश दिल्ली में प्रतिबंधित कर दिया गया है. रिंग रोड पर परिवहन के सभी साधन यानी बसें, टीएसआर/टैक्सी आदि और रिंग रोड से परे सीमाओं की ओर सड़क नेटवर्क हमेशा की तरह चालू हैं और शिखर सम्मेलन के दौरान भी जारी रहेंगे.”
कौन से रास्ते से कर सकेंगे यात्रा?

उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर

रिंग रोड – आश्रम चौक – सराय काले खां – दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे – नोएडा लिंक रोड – पुस्ता रोड -युधिष्ठिर सेतु – आईएसबीटी कश्मीरी गेट – रिंग रोड – मजनू का टीला. एम्स चौक से – रिंग रोड – धौला कुआं – रिंग रोड – बरार स्क्वायर – नारायणा फ्लाईओवर – राजौरी गार्डन जंक्शन – रिंग रोड – पंजाबी बाग जंक्शन – रिंग रोड – आजाद पुर चौक,

पूरब-पश्चिम कॉरिडोर

सन डायल/डीएनडी फ्लाईओवर से – रिंग रोड -आश्रम चौक – मूलचंद अंडरपास – एम्स चौक – रिंग रोड – धौला कुआं – रिंग रोड – बरार स्क्वायर – नारायणा फ्लाईओवर. युधिष्ठिर सेतु से – रिंग रोड – चंदगी राम अखाड़ा – माल रोड – आज़ाद पुर चौक – रिंग रोड – लाला जगत नारायण मार्ग।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.