November 9, 2026

चित्रकूट की आकृति प्रकाश का न्यायिक परीक्षा मे चयन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – सरकारी नौकरी पाने वालों के मामले में सदैव अग्रणी रहने वाले चित्रकूट जिले के रैपुरा गांव का नाम रक्षा बंधन पर्व को प्रकाशित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जू.डि. परीक्षा 2022 के परिणाम से जुड़ गया। इस बार के परीक्षा परिणाम में गांव की आकृति प्रकाश भी चयनित हुई है। श्रीमती आकृति प्रकाश रैपुरा गांव के निवासी और जिला एवम सत्र न्यायालय से सेवानिवृत जज आर के शुक्ल की ज्येष्ठ बहू और स्वर्गीय राम औतार शुक्ल की नतेहू है। रक्षा बंधन के दिन आए सिविल जज के परीक्षा परिणाम में आकृति प्रकाश के नाम को देख कर शुक्ल परिवार सहित रैपुरा गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और आकृति प्रकाश एवम उनके पारिवारिक जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
आकृति प्रकाश का अकादमिक कैरियर बहुत ही अच्छा रहा है। ये इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए एलएलबी की परीक्षा 2018 में गोल्ड मेडलिस्ट एवम एलएलएम परीक्षा 2021में गोल्ड मेडलिस्ट रही है। आकृति प्रकाश वर्तमान में जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर विधि विषय पर शोध कार्य कर रही है। आकृति प्रकाश का विधिक छेत्र से गहरा नाता रहा है। वर्तमान में आकृति के पिता ओम प्रकाश शर्मा एडवोकेट, माता डॉ सुधा मिश्रा एडवोकेट, पति प्रशांत कुमार शुक्ल एडवोकेट, ससुर आर के शुक्ल पूर्व जज है। आकृति प्रकाश भारतीय संस्कृति और सभ्यता की समर्थक हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कुलदेव, कुलदेवी और माता, पिता, सास, ससुर, पति एवम शुभचिंतकों को दिया है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.