November 11, 2026

भाजपा पर्वेक्षक ने चित्रकूट विधान सभा चुनाव जीतने का किया दावा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आगामी कुछ ही महीनों बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाओं को लेकर भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां जोरों से शुरु कर दी गई हैं।इसी क्रम में भाजपा द्वारा अन्य प्रदेशों के भाजपा विधायकों को प्रदेश की विधान सभाओं में जमीन हकीकत जानने समझने और कार्यकर्ताओं से राय मशविरा करने पर्वेक्षक बनाकर भेजा गया है।चित्रकूट विधानसभा में पर्वेक्षक बनाकर भेजे गए वाराणसी के भाजपा विधायक पूर्व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा गया कि आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह गहरवार 50 हजार मत प्राप्त कर चुनाव जीतेंगे।नीलकंठ तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा विधान सभा के चार मंडल अध्यक्षों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया गया है।चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र में अधिकाधिक धार्मिक स्थल हैं,वन संपदा है,लेकिन विकास में पिछड़ा हुआ है।जिसके चलते इस बार भाजपा प्रत्यासी को क्षेत्र की जनता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में विजई बनाकर विधान सभा में भेजने का निश्चय किया गया है।गौर तलब है कि भाजपा प्रत्यासी सुरेंद्र सिंह गहरवार पिछली बार भी विधान सभा का चुनाव लड़ चुके हैं,जिन्हे वर्तमान कांग्रेस विधायक नीलाशु चतुर्वेदी द्वारा करारी शिकस्त दी गई थी।प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रत्यासी सुरेंद्र सिंह गहरवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.