May 18, 2024

तिरंगा यात्रा से नगरवासी हुए उत्साहित

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – पूरे देश में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की श्रृंखला में आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कुलपति प्रो भरत मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर से भरत घाट तक हर घर तिरंगा अभियान यात्रा निकाली गई। प्रबंध मंडल के सदस्य अभय महाजन, कुलसचिव, डीन डायरेक्टर, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संकाय वार निर्धारित ड्रेस पहन कर और तिरंगा झंडा लेकर विद्यार्थियों ने राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत प्रेरक नारे लगाए। यूनिवर्सिटी कैम्पस स्थित कृषि, विज्ञान, कला, अभियांत्रिकी और प्रबंधन संकाय तथा दीन दयाल कौशल शिक्षा केंद्र से गुजरती हुई यात्रा विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पहुंची। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्र ऋषि नाना जी को नमन करने के साथ यात्रा नगर की ओर आगे बढी। पूरे उत्साह के साथ बढ़ रही यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। नाना जी देशमुख के आवास सियाराम कुटीर के द्वार पर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। डीआरआई के कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की। इसके साथ ही ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल सदस्य और दीन दयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मध्य प्रदेश पर्यटक बंगला में तिरंगा यात्रा का स्वागत हुआ। जलपान के बाद तिरंगा यात्रा अपने अंतिम पड़ाव भरत घाट पहुंची। तिरंगा यात्रा में मुख्य संयोजक प्रो नंद लाल मिश्रा, कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी, अधिष्ठाता प्रो आई पी त्रिपाठी, प्रो डी पी राय, डॉ आञ्जनेय पांडेय और तिरंगा यात्रा का निर्देशन कर रहे एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश कुमार शुक्ला, डॉ श्याम सिंह गौर सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवम विद्यार्थी शामिल हुए।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.