February 15, 2026

निःशुल्क चिकित्सा शिविर

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, दीनदयाल शोध संस्थान, सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज मोहकमगढ़ गांव में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर  में विभिन्न प्रकार के रोगी देखे गए। शिविर का  शुभारंभ   कुलपति प्रो भरत मिश्र एवम  डॉक्टर अलका गुप्ता , निदेशक अगाध हेल्थ केयर बैकांक,थाईलैंड  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान खांसी, जुकाम, बुखार सहित मौसमी बीमारी के रोगी देखें गए और उन्हें चिकित्सा परामर्श और दवाएं दी गई। इस शिविर में जानकीकुंड चिकित्सालय के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी द्वारा चिकित्सकीय  कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।  ग्रामोदय विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव एवम चिकित्सकीय टीम और डॉक्टर अजय चौरे के निर्देशन में  एमएसडब्लू के छात्रों  द्वारा शिविर संचालन में सहयोग प्रदान किया गया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed