May 3, 2024

जनआक्रोश रैली को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी

1 min read
Spread the love

ग्वालियर- प्रियंका गांधी आज ग्वालियर जिले के दौरे पर हैं। वह ग्वालियर एयरपोर्ट से सीधे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वहां से सीधे जनआक्रोश रैली को संबोधित करने के लिए हुई रवाना।


प्रियंका गांधी केंद्रीय मंत्री सिंधिया के गढ़ में आज हुंकार भरेंगी। कांग्रेस सीधे-सीधे सिंधिया परिवार को टारगेट करने में जुटी है। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की समाधि स्थल पर तमाम ऐसी पोस्ट लगाई गई हैं, जिसमें सिंधिया परिवार को टारगेट किया जा रहा है। पोस्टर में लिखा है कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई लड़ी थी गोरो से, प्रियंका दीदी अब लड़ना है चोरों से..
हमारी 20 सालों की तपस्या खत्म होने वाली है: विवेक तन्खा
सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि जो आज मैं दृश्य देख रहा हूं वो मैंने 1980 और फिर 1984 में देखा था। इससे समझ में आ रहा है कि हमारी 20 साल की तपस्या खत्म होने वाली है।


मध्यप्रदेश भाजपा के लिए भ्रष्टाचार, अत्याचार और घोटाले का गढ़ बन चुका है। लिए भ्रष्टाचार, अत्याचार के लिए एमपी हेड क्वार्टर बन गया है। व्यापमं घोटाले की आग बुझी नहीं और अब व्यापमं घोटाला टू शुरू हो गया है। एक और नया घोटाला पटवारी भर्ती घोटाला। भाजपा ने युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मध्यप्रदेश महिलाओं, दलितों आदिवासियों पर हत्याचार के मामले में नंबर वन पर आता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों पर पेशाब कर के उनका अपमान किया जाता है। उन्हें कमरे में बंद कर के पीटा जाता है। ये अत्याचार सिर्फ मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है। मणिपुर में भी महिलाओं पर अत्याचार किया गया है। आप कुछ दिनों के लिए एमपी को गोद ले लीजिए। दुनिया की कोई ताकत मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से नहीं रोक सकती। मुझे ग्वालियर और मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है। आप भाजपा के धोखे और अत्याचार का मुंह तोड़ जवाब देंगे।


ग्वालियर के महाराजा सिंधिया के आग्रह पर रानी लक्ष्मीबाई आई थीं। अगर झांसी की रानी की मदद ग्वालियर के महाराज कर देते तो उस समय देश आजाद हो जाता। इतिहास गद्दारी का लगातार दोहराया जा रहा है। आज फिर 166 वर्ष के बाद इसी खानदान के, जिसकी पहुंच सोनिया गांधी के घर तक थी। उसने फिर कांग्रेस पार्टी को धोखा देकर 166 साल पुराना इतिहास दोहराया है। 1967 में कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी की। आज फिर अपनी संपत्ति बचाने के लिए गद्दारी कर के सरकार गिराने का काम किया। शिवराज सिंह कुर्सी पकड़ मुख्यमंत्री हैं। करोड़ों लोगों के खून पसीने का पैसा एक खानदान के पास जा रहा है। आजादी के समय जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में साथ दिया था, उनको उड़ा दिया गया था। अब बदला लेने का वक्त आ गया है। इस परिवार को सबक सिखा दें।

भारत विमर्श भोपाल म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.