February 15, 2026

एमपी में का बा वीडियो वायरल होने पर भाजपा महिला ने खोला मोर्चा

1 min read
Spread the love

सतना- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा टिप्पणी करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने नेहा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एमपी में का बा का वीडियो वायरल होने पर महिला मोर्चा ने नेहा के खिलाफ सेमरिया चौराहे पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष सीमा सिंह यादव ने कहा, गायिका नेहा सिंह राठौर ने जिस आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है वह गलत है। मुख्यमंत्री बहन बेटियों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। उन्होंने बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी बनाया। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों का सशक्तिकरण किया। नेहा ने सस्ती लोकप्रियता के लिए मुख्यमंत्री पर अनर्गल भाषा का प्रयोग कर समूचे प्रदेश को अपमानित किया है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, विजय तिवारी, पूर्व महापौर विमला पाण्डेय, प्रियंका बागरी, रत्ना चतुर्वेदी, राधा श्रीवास्तव, शिवा द्विवेदी, रीता शर्मा, सरोज कुशवाहा, संगीता सोनी, गौरा बनकर उपस्थित रहीं।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed