February 11, 2026

चित्रकूट पुलिस का एक सराहनीय कार्य

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – थाना क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम रखने एवम अपराध की रोकथाम करने हेतु कस्बा मे थाना प्रभारी उनि अभिषेक पाण्डेय अपने थाना के स्टाप के साथ भ्रमण करते समय दिनाकं  06/07/23 को सूचना प्राप्त होने पर कांच मन्दिर के पास एक लगभग 09 वर्षीय मूक बधिर दिव्यागं एवम मानसिक रुप से विक्षिप्त बालक  लावारिस हालात मे मिला ।पुलिस अधीक्षक के  कुशल निर्देशन पर आशीष कुमार जैन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) के मार्गदर्शन एवम थाना चित्रकूट प्रभारी श्री उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय  द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हेतु उसके परिजनो की पता तलाश हेतु एक टीम गठित की गयी । एवम टीम के द्वारा सम्भावित जगहो के सीसीटीव्ही कैमरे एवम  आमनागरिको के माध्यम से जानकारी जुटाकर लावारिस बालक के परिजनो की पता तलाश की गयी । जो टीम के अथक प्रयास पर बालक के माँ एवं नाना कालका सिंह पिता चित्तर सिह उम्र 80 साल निवासी ग्राम पारा कण्डौर थाना कोरारा जिला हमीरपुर उ.प्र. को बालक को सुपुर्द किया गया ।जो परिजनो मे खुशी का माहौल वापस आया । एवम परिजनो द्वारा लावारिस बालक दशरथ उर्फ मोगली  को पाकर  चित्रकूट पुलिस की अति सराहना की गयी ।
सराहनीय भूमिका रही

उपनिरी. अभिषेक पाण्डेय थाना प्रभारी चित्रकूट , सउनि बी,व्ही. टाण्डिया , प्र. आर 752 श्यामलाल ,आर 894 गणेश विश्वकर्मा , आर 978 विनोद द्विवेदी!

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *