December 13, 2025

महिला चिकित्सालय बनवाने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सतना – शासकीय महिला चिकित्सालय स्थापित कराने अभियान संयोजक अजय कुमार सोनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन की प्रतिनिधि नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह को सौंपा गया। मांग की गई कि वर्तमान समय में सतना शासकीय जिला चिकित्सालय में वाह्य मरीजों की संख्या एक हजार के ऊपर रहती है, ऐसी स्थिति में मरीज दूरस्थ अंचलों से उपचार कराने आते हैं, उन्हें सही समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा नहीं मिल पाती है, कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है या तो त्वरित उपचार के लिये महानगरों का रास्ता तय करना पड़ता है। खासकर महिला मरीजों को उपचार के लिये समय पर चिकित्सक नहीं मिल पाते। मातृ शक्तियों को उपचार सही समय पर मिले जिला स्तर पर महिला चिकित्सालय की आवश्यक है। ज्ञापन के दौरान अजय सोनी ने बताया कि महिलाओं के लिये यह मांग अनोखी नहीं है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बडवानी, ग्वालियर, जौरा में अलग से महिलाओं के उपचार के लिये अस्पताल स्थापित है, जहां केवल महिलाओं का ही उपचार होता है। विन्ध्य का सतना सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है, औद्योगिक दृष्टि से विकसित जिला है। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि सतना की आधी आबादी के लिये शासकीय महिला चिकित्सालय स्थापित कराया जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय कुमार सोनी, विपिन आर. त्रिपाठी, अरविन्द सिंह निराला, रामकुमार विश्वकर्मा, महेन्द्र वर्धन पप्पू, राहुल सिंह, अरुण पांडेय, मयंक वर्मा मौजूद रहे।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *