November 19, 2026

विधायक ने कहा,मुझे भी 35 करोड़ में खरीदने की कोशिश

1 min read
Spread the love

मझगवां – आगामी कुछ ही महीनों बाद प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर प्रमुख दोनो ही दलों भाजपा और कांग्रेस द्वारा तैयारियों को प्रारंभ कर दिया गया है।साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है।इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चित्रकूट विधायक द्वारा यह कहकर हलचल मचा दी गई कि उन्हें भी भाजपा के 35 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश की गई थी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी द्वारा भाजपा के ऊपर बड़ा हमला बोलते हुए यह आरोप लगाया गया कि उन्हें भी 35 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश की गई थी।गौरतलब है कि चित्रकूट विधायक विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर में शासकीय राशन दुकान भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।सभा में बोलते हुए विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि पिछली बार जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी थी।जिसे भाजपा के द्वारा गिरा दिया गया।कुछ कांग्रेसी विधायक 35 – 35 करोड़ रुपए लेकर भाजपा की गोद में बैठ गए। नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि उनके पास भी 35 करोड़ रुपए का प्रस्ताव आया था,जिसे उनके द्वारा ठुकरा दिया गया।विधायक द्वारा कहा गया कि वो अपने क्षेत्र की जनता के स्वाभिमान का सौदा नहीं कर सकते।

भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.