December 13, 2025

24 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आयेंगे बरौंधा, सतना में तैयारी बैठक संपन्न

सतना – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 जून को सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा अंतर्गत बरौंधा बड़ा देव मंदिर प्रांगण में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर आम सभा प्रस्तावित है। शुक्रवार को स्थानीय सतना सर्किट हाउस में समय 12 बजे कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल के मुख्य अतिथि में एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रानी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर दौरा कार्यक्रम मध्यप्रदेश के 2023 आम चुनाव का शंखनाद है। सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व्यास गौड़ ने कहा कि कि भाजपा नागनाथ तो कांग्रेस सांप नाथ दोनों पार्टियों ने वर्षों से आदिवासी समाज का शोषण किया है। समाजवादी व्यवस्था से ही आदिवासी समाज का उत्थान संभव है। लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्भय पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। प्रदेश महासचिव इंद्रभान यादव बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समूचे रीवा संभाग के कार्यकर्ता लाखों की तादात में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा कराने हेतु कमर कस लें। सतना जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सतना की सातों विधानसभा से पार्टी कार्यकर्ता आम जनमानस हजारों की तादात में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *