May 18, 2024

मध्यप्रदेश का महुआ अब बिकेगा लंदन में

1 min read
Spread the love

भोपाल – मध्यप्रदेश का महुआ अब विदेशों में भी सप्लाई किया जाएगा। प्रदेश के महुए को लंदन एक्सपोर्ट किया जाएगा। एमपी से 200 टन महुआ 110 रुपये प्रति किलो की दर से लंदन निर्यात होगा। पिछले साल के अंत में 9वें अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में लंदन की M/S O- Forest की भारतीय इकाई मधुवन्या के साथ करार हुआ था।
राज्य लघु वनोपज संघ (MP State Minor Forest Produce Association) सप्लाई के लिये उमरिया, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, सीहोर, सीधी और खंडवा जिला यूनियन के साथ एग्रीमेंट साइन कर रहा है। वनमंडल में महुआ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35 रूपये प्रति किलो है। लघु वनोपज 35 रूपये प्रति किलो का महुआ 110 रूपये प्रति किलो की दर से लंदन एक्सपोर्ट करेगा। जिससे तीन गुना अधिक मुनाफा होगा।

बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में महुआ अधिक मात्रा में मिलता है। इसका इस्तेमाल कई दवाइयां बनाने में किया जाता है। महुए से डिश भी बनाई जाती हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश में मिलने वाले महुए की डिमांड देशभर में होती है। लेकिन अब इसकी डिमांड विदेशों में भी होने लगी है।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.