July 30, 2026
Spread the love

भोपाल – मप्र सरकार ने 19 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश जल निगम भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अविनाश लवानिया की जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। इसके अलावा इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभापाल को रीवा कलेक्टर बनाया गया है। जबकि हर्षिका सिंह को इंदौर की नई निगम आयुक्त बनाया गया है। हर्षिका सिंह मंडला की कलेक्टर थी। सात जिलों के कलेक्टर बदले हैं।

इन जिलों में ये होंगे नए कलेक्टर

भोपाल- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, रीवा- प्रतिभा पाल
मंडला – डॉ. सलोनी सिडाना,नीमच – दिनेश जैन, शाजपुर – किशोर कुमार कन्याल, दमोह – मयंक अग्रवाल,झाबुआ – सुश्री तन्वी हुड्‌डा।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *