July 27, 2025

नगर परिषद चित्रकूट में पैसे लेकर मस्टर कर्मचारियों की भर्ती

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट का है जहां पैसे लेकर मस्टर रोल पर कर्मचारियों की भर्ती का खेल होता है वैसे तो बीते दासियों सालों से खेला जा रहा है।और यहां पर जो भी अध्यक्ष हुआ है,उसके द्वारा जमकर अपने चहेतों को मस्टर रोल में भर्ती करते हुए रेवड़ियां बांटी गई है। इसी की बदौलत वर्तमान समय में नगर परिषद चित्रकूट में लगभग दो सैकड़ा के ऊपर मस्टर कर्मचारी हैं ।अब ऐसे में भला वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल सीएमओ विशाल सिंह कैसे पीछे रह जाएं, सो इन दोनो के द्वारा भी इस खेल को शुरु कर दिया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा संचालित परिक्रमा मार्ग सरयू मंदिर के पास बनाए गए मुख्यमंत्री आश्रय स्थल पर पचास – पचास हजार रुपए लेकर दो मस्टर कर्मचारियों की भर्ती कर ली गई।पैसे लेकर भर्ती करने की बात इसलिए भी कही जा रही है कि इस स्थान के लिए पूर्व में भी एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी को मस्टर रोल पर भर्ती किया गया था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों से भी पैसों की मांग की गई थी, जिसे दोनो के द्वारा मना कर दिए जाने के बाद दोनो को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।और जिसने पैसों का आफर मंजूर कर लिया उसे बकायदा रख लिया गया।यह खेल बीते दसीयों वर्षों से नगर परिषद में खेला जा रहा है।नियमानुसार मस्टर रोल पर किसी को भी केवल नवासी दिनों के लिए ही मस्टर रोल पर रखा जा सकता है लेकिन नगर परिषद में लोग अध्यक्ष और मुख्य नगर परिषद अधिकारी की कृपा से दस – दस साल से मस्टर रोल पर काम कर रहे हैं।वही बीते कुछ दिनों पहले शासन द्वारा संविदा के आधार पर पांच कर्मचारी रखने के लिए सूची जारी की गई थी।लेकिन उस पर आज तक क्या हुआ,यह किसी को पता ही नही है।क्योंकि संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए बकायदा अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करना पडता।तमाम लोग फार्म भरते।जिसमे पैसे लेने की गुंजाइश ही समाप्त हो जाती।इसलिए यह शार्टकट अपना कर शासन के नियमो के विपरित लगातार मस्टर रोल पर भर्ती की जा रही है।जिसमे खुलकर पैसे लेकर अपने अपने चहेतों को रेवड़ियां बांटी जा रही है।शनिवार को चित्रकूट पहुंची प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से जब इस बारे में पूछा गया तब उषा ठाकुर द्वारा जांच की बात कह कर मामले से पल्ला झाड़ लिया गया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *