चित्रकूट में बाढ़ के बाद साफ-सफाई जल्द होगी पूरी
1 min read
चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद चित्रकूट में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद सड़कों और घरों में बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा हो गया है। प्रशासन द्वारा सड़कों पर जमा मलबे को हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
वहीं, बाढ़ प्रभावित लोग भी अपने-अपने घरों में जमा मिट्टी और मलबे को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। हालांकि घरों से निकाला जा रहा मलबा सड़कों के किनारे जमा होने से गंदगी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।




इस संबंध में चित्रकूट नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों की साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते फिलहाल बोरवेल के माध्यम से लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है।
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, लोगों के घरों से निकाले गए मलबे को उठाने के लिए कचरा वाहन भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाएंगे, ताकि सड़कों पर गंदगी न फैले और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
