September 8, 2026

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों को कांग्रेस सेवा दल ने बांटी राहत सामग्री

1 min read
चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों को कांग्रेस सेवा दल ने बांटी राहत सामग्री
Spread the love

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद चित्रकूट में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण लोगों के घरों में रखा गृहस्थी का सामान खराब होने के साथ ही कई लोगों का सामान पानी में बह गया, जिससे बाढ़ प्रभावित परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संकट की घड़ी में कांग्रेस सेवा दल द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के निर्देशन में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी, सतना जिला यंग ब्रिगेड अध्यक्ष उदित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मुकुंद रंजन उपाध्याय तथा चित्रकूट मंडलम उपाध्यक्ष केके मिश्रा साथ ही सीधी ,कटनी के जिला अध्यक्षों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी ने प्रदेश सरकार से बाढ़ प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल 5 हजार रुपये की सहायता पर्याप्त नहीं है। बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान का उचित आंकलन कर उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं दिया तो देशभर से कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता चित्रकूट पहुंचकर आंदोलन करेंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *