नगर परिषद चित्रकूट में ऋण एवं बीमा निस्तारण शिविर आयोजित
1 min read
चित्रकूट – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार नगर परिषद चित्रकूट में सोमवार को ऋण एवं बीमा निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यापारियों एवं हितग्राहियों को ऋण एवं बीमा योजनाओं से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अग्रणी जिला प्रबंधक गौतम शर्मा ने बताया कि शिविर सोमवार से शुक्रवार तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। पहले दिन शिविर में कुल 45 ऋण आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 ऋण आवेदनों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि शेष ऋण प्रकरणों को स्वीकृति के लिए संबंधित बैंकों को प्रेषित किया गया। जिला प्रशासन ने चित्रकूट के समस्त व्यापारियों एवं पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर ऋण एवं बीमा संबंधी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराएं।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
